ड्यूटी के दौरान अनुचित टिप्पणी करने वाला होमगार्ड जवान कार्यमुक्त
भागलपुर, जून 6 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी घाट पर ड्यूटी के दौरान अनुचित टिप्पणी करने वाले होमगार्ड जवान को कार्यमुक्त कर दिया गया है। वायरल वीडियो में जवान टिप्पणी करते हुए देखा गया था। इसको लेकर भागलपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है। वायरल वीडियो एसएसपी प्रमोद कुमार यादव के संज्ञान में आने के बाद उसकी जांच कराई गई। जांच में टिप्पणी करने वाले होमगार्ड जवान होने की बात सामने आई। उसकी पहचान होमगार्ड जवान निरंजन कुमार के रूप में हुई।जवान के आचरण को अनुशासनहीन, अमर्यादित और मानकों के प्रतिकूल पाया गया। उसके बाद जवान को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में जवान यह कहते हुए देखा गया है कि गुटखा फ्री में नहीं मिलता है तो नाव कहां से मिलेगी। जांच रिपोर्ट क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.