ड्यूटी के दौरान अटैक पड़ने से दरोगा का निधन
कन्नौज, जुलाई 12 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी उत्तर प्रदेश पुलिस के दरोगा आनंदपाल सिंह यादव (56) का मथुरा में ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगडऩे से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। आनंदपाल सिंह यादव, सौरिख थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी यशवंत सिंह के पुत्र थे और वर्तमान में मथुरा पुलिस लाइन में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे। शुक्रवार को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। साथियों ने तत्काल उन्हें अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Basti News: गौर थाना के हेडकांस्टेबल की मौत, पुलिस महकमे में हड़कंप परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए इटावा के एक निजी अस्पताल ले गए,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.