रांची, दिसम्बर 12 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा कुदरी में अवैध बालू निकासी पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ट्रैक्टर जब्त किए। जांच के दौरान दो ट्रैक्टरों में बालू भरा मिला, जबकि तीन ट्रैक्टर चालक पुलिस को देखकर बालू नदी में अनलोड कर फरार हो गए। सभी वाहनों को थाना लाया गया है। उधर, खूंटी तजना नदी के पास एक टर्बो वाहन में अवैध बालू मिला, जिसे विभाग ने कब्जे में ले लिया। इसी दौरान डीटीओ टीम ने एक हाइवा को पकड़ा, जिसमें 500 सीएफटी के चालान के बावजूद 600 सीएफटी चिप्स लदा था। प्रशासन ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.