डोहिया के बधार से वृद्ध का शव बरामद, अबतक नहीं हुई पहचान
जहानाबाद, अप्रैल 19 -- रतनी, निज संवाददाता । परसबिगहा थाना क्षेत्र के डोहिया गांव में रविवार की सुबह बधार स्थित खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बधार में शव देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मृतक सफेद रंग का गंजी व धोती पहने हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 65 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन अब तक शव का पहचान नहीं हो सका है। इस मामले को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार ने बताया कि शव की स्थिति को देखते हुए फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। यह मामला प्राकृतिक या आपराधिक घटना भी हो सकता है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.