डोहरा तालाब में मिला एमडीआर ई कोलाई बैक्टीरिया
बरेली, मई 4 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संजय पटेल के नेतृत्व में डोहरा तालाब में की गई रिसर्च में कई खुलासे हुए हैं। उन्होंने बताया कि डोहरा तालाब में मल्टी ड्रग रेसिस्टेंट ई कोलाई बैक्टीरिया रिसर्च के दौरान मिला है। जो कई एंटीबायोटिक दवाओं का प्रतिरोधी है। जो सेहत के लिए खतरा है। डॉ. पटेल के मुताबिक अगर समय रहते इस पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह बड़ा खतरा बन सकता है। डॉ. संजय पटेल ने बताया कि इस बैक्टीरिया पर तीन माह तक टेट्रासाइक्लिन जैसी एंटीबायोटिक का प्रयोग किया गया, लेकिन वह बेअसर साबित हुई। बताया कि तालाब में गांव और कॉलोनियों का अनुपचारित पानी मिल रहा है। माइक्रोबायोलॉजिकल अध्ययनों से पुष्टि हुई है कि सीवेज और तालाब दोनों में एमडीआर ई कोलाई मौजूद हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.