नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- घर में डोसा बनाना मतलब मुसीबत, क्योंकि परफेक्ट बैटर बनाने, तवा को सीजनिंग करने और अच्छी तरह से फैलाने के बाद भी डोसा अक्सर सेंटर में सॉफ्ट हो जाता है। साइड में थोड़ा बहुत क्रिस्पी हो जाए तो ठीक लेकिन बीच में ये हमेशा मुलायम ही रह जाता है। ऐसे में लगता है कि सारी मेहनत बर्बाद हो गई। अगर आपका डोसा भी ऐसा ही बनकर तैयार होता है। और ज्यादा क्रिस्पी करने के चक्कर में डोसा ज्यादा ब्राउन हो जाता है तो डोसा के बैटर में इन चीजों को मिलाकर देखें। डोसा हर बार बिल्कुल क्रिस्पी और टेस्टी बनकर तैयार होगा।पोहा डालें डोसा का बैटर तैयार हो चुका है और जब आप तवे पर बैटर डाल रहीं तो डोसा बिल्कुल सॉफ्ट बनकर निकल रहा है तो उसमे थोड़े से पोहे को पानी भिगोकर पेस्ट बनाकर मिला दें। पोहा मिलाने से डोसा पहले से ज्यादा क्रिस्पी बनेगा और सॉफ्ट भ...