लोहरदगा, मार्च 9 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड बस्ती स्थित ठाकुरबाड़ी में डोल मेला का भव्य आयोजन किया गया। आचार्य शशिकांत त्रिपाठी ने राधे कृष्ण का विधिवत पूजन कराकर पांच दिनों तक चलने वाला अनुष्ठान सम्पन्न कराया। इस अवसर पर सांस्कृतिक आयोजित की गई थी। जिसका शुभारम्भ पूर्व पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विधार्थी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह डोल मेला ऐतिहासिक है, जब इस परिसर में कैरो गढ़ के राजा निवास करते थे। उसी समय से ठाकुरजी की पूजा और डोल मेला आयोजित होती आ रही है। इस परांपरा का निर्वहन अभी तक अच्छी तरह होते आ रहा है। इसके लिए डोल मेला समिति धन्यवाद के पात्र हैं। रांची से आए गूंज म्यूजिकल ऑर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। झारखण्ड की मशहूर नागपुरी गाय...