गुमला, मार्च 8 -- घाघरा प्रतिनिधि। प्रखंड के बड़काडीह गांव में डोल जतरा के अवसर पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा राधे-कृष्ण मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर मकरा स्थित गुड़गुड़ चुवां तक पहुंची। वहां आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान के साथ कलश में जल उठाया गया। इस दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे उत्साह से यात्रा में शामिल हुए। धार्मिक उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। जलभरी के बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर पहुंची। जहां विधिवत पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया।आयोजकों ने बताया कि डोल जतरा के अवसर पर यह धार्मिक कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। कार्यक्रम के समापन पर मंदिर परिस...