मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के तिगांव निवासी नरेश पुत्र हरिराम ने बताया कि शुक्रवार की शाम को अपने खेत पर काम करने गया था। देखा तो खेत की डोल कटी हुई थी। वहां पर मौजूद गांव के ही दूसरे किसान से डोल काटने का कारण पूछा तो उन्होंने फावड़े से हमला कर दिया, जिसमें उसके हाथ में चोट लग गई। आरोप है कि उन्होंने फावड़े से जान से करने का प्रयास भी किया, लेकिन भागकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश, गौरव, विनीत और आरती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मेड़ काटने के विवाद में जमकर मारपीट, मुकदमा दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...