मथुरा, मार्च 19 -- नव संवत्सर शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में बुधवार को शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारम्भ बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने किया। यात्रा में प्रमुख मंदिरों और देवालयों के डोला शामिल रहे। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया। ठाकुर राधा मदनमोहन मंदिर से शुरू हुई यात्रा श्री बांके बिहारी मंदिर, अठखम्बा, बनखंडी महादेव, लोई बाजार, गोपीनाथ बाजार होते हुए रंगनाथ मंदिर पर समाप्त हुई। इसमें श्री बांके बिहारी, श्री राधाबल्लभ, श्री राधा रमन, प्राचीन केशव देव मंदिर, श्री द्वारकाधीश मंदिर, श्री राधा गोविंद, श्री राधा गोपीनाथ, श्री राधा मदन मोहन, श्री राधा गोकुलानंद, श्री राधा नयनानंद, श्री राधाकांत, श्री गोपेश्वर महादेव, श्री कात्यायनी देवी, श्री कृष्णा चंद्रमा लाला बाबू, श्रीमान मंदिर से श्री यमुना जी का डोला, श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.