देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। पांच दिन पहले ही भागलपुर से एक बारात डोली व बैलगाड़ी के साथ निकली। एक बार फिर शनिवार को शहर में ऐसी बारात देखने को मिली। शहर के दानोपुर निवासी राजकुमार हलवाई के बेटे सुमित की शादी पिड़रा निवासी निधि के साथ तय थी। राजकुमार का सपना था कि बेटे की शादी यादगार बनाई जाए।फिर क्या तो उन्होंने रोडलाइट, लग्जरी गाड़ियों की बुकिंग तो किया ही, साथ ही दूल्हे राजा के लिए डोली व बारातियों के लिए बैलगाड़ी का इंतजाम कर दिया। यह बारात कसया रोड स्थित एक मैरेज हाल के लिए निकली। दूल्हन को लाने के लिए डोली से जब दूल्हे राजा निकले तो हर कोई उनके साथ सेल्फी खींचाने लगा। जबकि बैलगाड़ी भी कुछ खास तरीके से सजी थीं। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूल्हा बने सुमित ने कहा कि यह शादी उनके लिए यादगार बन गई।

हिंद...