बाराबंकी, अप्रैल 23 -- सआदतगंज। रामानुज संप्रदाय के प्रवर्तक जगदगुरु भाष्यकार श्री रामानुज स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामानुज स्वामी का अभिषेक व पूजा श्रृंगार आदि वैदिक मंत्रों के साथ किया गया। सांयकाल रामानुज स्वामी की मूर्ति को डोली में रखकर कस्बे का भ्रमण कराया गया। जहां भक्तों ने जगह-जगह आरती उतारकर प्रसाद चढाया। सआदतगंज कस्बे के प्रसिद्ध रामकोट मंदिर में विराजमान रामानुज संप्रदाय के प्रवर्तक रामानुजाचार्य स्वामी के जयंती के उपलक्ष्य पर डोली में मूर्ती को रखकर कस्बे का भ्रमण कराया गया। घंटा, शंख की ध्वनि व डोली के आगे-आगे तेज स्वर में मंत्र उच्चारण होने से माहौल भक्तिमय बना रहा। भक्तों ने जगह-जगह डोल रोककर स्वामी की आरती उतारी व प्रसाद चढाकर भक्तों में वितरित किया। यात्रा रामकोट मंदिर से शुरू होकर कस्बे का भ्रमण करत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.