देवरिया, मार्च 11 -- भागलपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम।भागलपुर कस्बा से सोमवार को निकली अनोखी बारात ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। जहां रात को डोली में दूल्हा तो बैलगाड़ी में बाराती बारात लेकर निकले तो शादी के बाद मंगलवार को नई-नवेली दुल्हन अपने दूल्हे के साथ डोली से ससुराल पहुंची। ससुराल में घर व आसपास की महिलाओं ने मंगलगीत के बीच नई-नवेली दुल्हन का स्वागत किया। संस्कृति और रिवाजों को सहेजने के इस सुंदर प्रयास को सभी ने सराहा।भागलपुर के रहने वाले पूर्व सैनिक वीरेंद्र यादव ने अपने बेटे अभिषेक यादव की शादी सलेमपुर विकास खंड के ग्राम चांदपलिया के रहने वाले अवधेश यादव की बेटी निशा यादव से तय थी। सोमवार को जब बारात चांदपलिया के लिए निकली तो बारात देखने को लोग उमड़ पड़े। बारात ही कुछ ऐसी थी कि लोगों को कई दशक पूर्व की याद दिला दी। दूल्हा ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.