घाटशिला, जून 17 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत अंतर्गत नामोपाड़ा आंगनबाड़ी केंद्र के लिए मंगलवार को सेविका का चयन सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ नवीन पुरती की उपस्थिति में किया गया। इसके लिए प्राथमिक विद्यालय नामोपाड़ा में ग्राम सभा आयोजित की गई। इसमें सेविका पद के लिए कुल तीन दावेदार थीं। इनमें से विभाग द्वारा निर्धारित अहर्ता के आधार पर सर्वाधिक योग्य पाई गई डोली पाल को सेविका के रूप में चयनित किया गया। ग्राम सभा में वार्ड पार्षद गोपाल दास आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...