कन्नौज, मार्च 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की तैयारियां जोरों पर हैं। आचार्य पं.अभय वीरचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष चैत्र प्रतिपदा तिथि 19 मार्च गुरुवार को सुबह 6:54 बजे से शुरू हो रही है। विशेष बात यह है कि माता रानी डोली पर सवार होकर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी। शास्त्रों के अनुसार डोली पर माता का आगमन प्राकृतिक असंतुलन, रोग-व्याधि, सामाजिक एवं राजनीतिक अस्थिरता का संकेत देता है। वहीं, हाथी पर विदाई सुख-समृद्धि, अच्छी फसल और पर्याप्त वर्षा का शुभ प्रतीक मानी जाती है। घट स्थापना का मुख्य शुभ मुहूर्त सुबह 6:53 से 8:17 बजे तक रहेगा। इसके अतिरिक्त दिन में चंचल बेला (11:16 से 12:46), अभिजीत बेला (12:22 से 1:10) तथा लाभ-अमृत बेला (12:40 से 3:40) में भी पूजन एवं घट स्थापना करना अत्यंत उत्तम फलदायी होगा। पंडित अभय त्रिपाठी ने ब...