संभल, अप्रैल 25 -- मुरादाबाद जिले के डींगरपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह हुए भीषण हादसे ने संभल जनपद के भटौला गांव में की जा रहीं शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया। भटौला गांव में नरेश की बेटी स्वाति की शादी की तैयारियां पूरे जोश में चल रही थीं। 30 अप्रैल को बारात आनी थी, उससे पहले 29 अप्रैल को लग्न भी जानी थी, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जिस घर से बेटी की डोली उठनी थी, उसी घर से शुक्रवार शाम को एक साथ चार अर्थियां उठीं तो हर आंख नम हो गई। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार किया गया। यह भी पढ़ें- बेटी की शादी का भात न्योत कर घर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, सास-बहू और दो बच्चों समेत चार की मौत, 17 घायल कैलादेवी क्षेत्र के गांव गांव भटौला निवासी नरेश की बड़ी बेटी स्वाति की शादी 30 अप्रैल को अमरोहा जिले के गजरौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.