नैनीताल, मार्च 21 -- नैनीताल, संवाददाता। हल्द्वानी मार्ग पर डोलमार क्षेत्र के समीप शनिवार को एक विशालकाय तुन का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया, जिससे दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई वाहन या राहगीर पेड़ की चपेट में नहीं आया। जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हल्की हवा के चलते तुन का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। इससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम की स्थिति बनने पर वाहन चालकों ने 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को काटने का कार्य शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात को पूरी तरह सुचारु कर दिया गया। एफएसओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पेड़ गिरने से किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान नहीं हुआ। समय रहते कार्र...