नैनीताल, मार्च 24 -- नैनीताल। घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन के दावों पर सवाल उठने लगे हैं। आरोप है कि एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। भाजपा मंडल महामंत्री नैनीताल हरीश राणा ने कहा कि केवल डोर-टू-डोर आपूर्ति के आदेश जारी करने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जब तक क्षेत्रवार रोस्टर बनाकर समयबद्ध वितरण नहीं किया जाएगा, तब तक लोगों को राहत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि गैस समय पर न मिलने से स्थानीय निवासियों में रोष बढ़ रहा है। जिला प्रशासन से मांग की गई है कि जल्द रोस्टर जारी कर व्यवस्था को सुचारु बनाया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...