बांदा, अप्रैल 9 -- बांदा। समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की बैठक कैंप कार्यालय में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता राजू ने कहा कि समाजवादी व्यापारी डोर टू डोर संपर्क अभियान चलाकर पार्टी से जोड़ने का अभियान चलाएंगे। पूर्व उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पानी की तरह पैसा बहा लेकिन यह मार्ग जर्जर और मानक विहीन है। विशिष्ट अतिथि वृंदावन वैश्य ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर, गैस की परेशानी का मुद्दा उठाया। इस दौरान रामचंद्र गुप्ता, संतोष गुप्ता, राजेंद्र यादव, हिमांशु वैश्य, शकील राइन, अमित नामदेव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.