कन्नौज, जनवरी 11 -- तिर्वा, संवाददाता। तहसील में चलाए जा रहे एसआईआर कार्यक्रम के साथ-साथ अब नए वोटर बनाने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। बीएलओ डोर टू डोर जाकर 18 साल से अधिक हो चुके युवकों को प्रारूप 6 का फार्म बनाकर वोट बनाएंगे। जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में उनको वोट डालने का मौका मिल सके। तहसील स्तर पर चलाए जा रहे प्रगा पुननिरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को हर बूथ पर बीएलओं द्वारा नए मतदाताओं को बनाने का अभियान चलाया गया। कस्बे के डीएन इण्टर कॉलेज के बूथ पर पुननिरीक्षण कार्यक्रम का उपजिलाधिकारी राजेश कुमार ने जायजा लिया। जानकारी देते हुए बताया कि दबल वोटों के काटने के साथ-साथ अब नए वोट भी बनाए जाएंगे। 18 से अधिक युवक को वोट डालने का मौका मिलेगा। जिसके लिए बीएलओ डोर टू डोर जाकर नए मतदाताओं को प्रारूप 6 भरकर उनका नाम नए मतदाता सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.