गोरखपुर, अगस्त 31 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गोरखपुर मंडल के उपनिदेशक (पंचायत) हिमांशु शेखर ठाकुर ने ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा संचालन को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ग्राम पंचायतों में ई-रिक्शा तो खरीदे गए हैं, लेकिन उनका संचालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा, पंचायतों को आरआरसी, शेड्स और कचरा संग्रहण व्यवस्था को सक्रिय रूप से लागू करने का आदेश दिया है। ठाकुर ने कहा कि मॉडल ग्रामों में बने आरआरसी का जल्द से जल्द संचालन शुरू कराया जाए। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए ई-रिक्शा का नियमित संचालन किया जाए। पंचायत स्तर पर कूड़ा कलेक्शन की योजना को ग्राम सभा की बैठक में पारित का यूजर चार्ज भी लिया जाए। यूजर चार्ज और कचरा प्रबंधन से होने वाली आय को सही तरीके से अभिलेखीकरण किया जाए। कूड़ा कलेक्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.