अमरोहा, मई 6 -- अमरोहा। नगर पालिका सभागार में ईओ डॉ.बृजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसमें डीपीएम नदीम अख्तर ने सफाई निरीक्षकों, सफाई नायकों व डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों के चालकों को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में अपना शत प्रतिशत योगदान देने का निर्देश दिया। ईओ ने सौंदर्यीकरण पर जोर देते हुए स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, सड़क, नाला-नालियों, चौराहों, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और नागरिक फीडबैक की जरूरत बताई। इसके बाद स्वच्छ सर्वेक्षण को सफल बनाने के लिए सफाई नायकों और चालकों को क्षमता संवर्धन का प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में मोहम्मद इल्तेजा, जगत सिंह, साजिद जिया, यशपाल सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर प्रशिक्षित किए गए कर्मी यह भी पढ़ें- नालियों को बजबजाता देख...