गाजीपुर, अप्रैल 15 -- जमानियां (गाजीपुर)। नगर पालिका परिषद में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए विशेष डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया जा गया। अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाकर लोगों को घर-घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग-अलग एकत्र करने को जागरूक किया गया। लोगों को हरे और नीले कूड़ेदान के उपयोग के लिए भी जागरूक किया गया। अभियान के तहत सफाई कर्मियों की टीमों की निगरानी भी की जा रही है। वहीं अधिकारी स्वयं वार्डों का दौरा कर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही विद्यालयों में निबंध और क्विज प्रतियोगिताएं और वार्ड स्तर पर युवाओं को स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बनाने की पहल भी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...