औरंगाबाद, मार्च 19 -- मदनपुर प्रखंड में नगर पंचायत घोषित होने के बाद डोर-टू-डोर कचरा उठाव योजना बंद हो गई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब साफ-सफाई का कार्य नगर पंचायत के माध्यम से कराया जाएगा, लेकिन नई व्यवस्था पूरी तरह लागू नहीं होने से घरों में कचरा जमा होने लगा है। पूर्व में लोहिया स्वच्छता मिशन के तहत पंचायत स्तर पर स्वच्छता कर्मियों द्वारा हर सुबह घर-घर से कचरा उठाव किया जाता था, जिससे क्षेत्र में साफ-सफाई बनी रहती थी। कचरा उठाव बंद होते ही स्थिति बिगड़ने लगी है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों प्रदीप ठाकुर, विनोद कुमार ठाकुर, दिलीप कुमार गुप्ता, नारायण प्रसाद और अभिमन्यु प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वच्छता कर्मियों को मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्होंने काम बंद कर दिया है, जबकि पहले उन्हें भुगतान मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.