कोडरमा, नवम्बर 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद झुमरी तिलैया ने डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण अभियान को नई गति दी है। शहर के 28 वार्डों में चल रहे इस अभियान को एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में और भी प्रभावी बनाया गया है। उनके निर्देशन में चित्रगुप्त नगर से डोर-टू-डोर कचरा लेने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य आने वाले दिसंबर माह तक 27 हजार घरों को इस व्यवस्था से जोड़ना है। शहर में चलाया गया जागरूकता अभियान नगर प्रशासक अंकित गुप्ता ने बताया कि एसडीओ रिया सिंह के नेतृत्व में पानी टंकी रोड, ब्लॉक रोड और चित्रगुप्त नगर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। कचड़ा लाने वाले सभी टिपर वाहनों में कचरा निकालिए की ध्वनि वाला छोटा चोंगा लगाया गया है। वाहन जैसे ही मोहल्लों में पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.