अररिया, मार्च 7 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं पांच दिवसीय डोर टू डोर अभियान सेवा प्राधिकार आपके द्वार के तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाएं, नालसा स्कीम, मध्यस्थता अभियान और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में लोगों को जानकारी दी जा रही है। बताया कि यह डॉट टू डोर पांच दिवसीय अभियान 8 मार्च तक चलेगा। इस दौरान पीएलवी अमर कुमार ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। विधिक सेवा प्राधिकार के अंतर्गत मध्यस्थता केंद्र के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.