गढ़वा, फरवरी 11 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव को लेकर चल रहे डोर-टू-डोर अभियान के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय और उनकी टीम ने शहर के सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा की। उस दौरान सफाईकर्मियों ने उनके पूर्व कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा कर्मचारियों और आम जनता के हितों का ध्यान रखा है। मुलाकात के दौरान सफाईकर्मियों ने अपनी दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने अपने लिए एक सामुदायिक भवन और वेतन में वृद्धि की मांग रखी। उनकी मांगों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए आश्वासन दिया कि चुनाव बाद वह सफाईकर्मियों के लिए कम्युनिटी हॉल का निर्माण और उनके वेतन और सुविधाओं में सुधार के लिए ठोस कदम उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...