डोरीगंज में दहेज में बाइक के लिए विवाहिता की हत्या
छपरा, मई 24 -- डोरीगंज, एक संवाददाता डोरीगंज थाना क्षेत्र के इसरउआपुर गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर 23 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गयी। घटना की सूचना मिलते ही डोरीगंज पुलिस मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना रविवार को दिन के दो बजे की बताई जा रही है।
घटना की जानकारी मृतका के पिता दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी रामनरेश राय ने अपनी बेटी के ससुराल के छह लोगों को आरोपित कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में मृतका के पिता ने बताया है कि मेरी बेटी प्रिया कुमारी की शादी 2018 में इसरउआपुर निवासी अर्जुन राय से हुई थी। उसे एक बेटा और दो बेटियां भी है। दहेज में उसके पति द्वारा बाइक की मांग की जा रही थी। इसके लिए उसे बार बार ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.