छपरा, अप्रैल 13 -- फर्जी चालान से हो रहा था खेल 3 गिरफ्तार, 2 ट्रक जब्त छपरा, संवाददाता।सारण जिले के डोरीगंज थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी चालान के खेल का पर्दाफाश किया है। इस अभियान में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो ट्रकों को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार गत 12 अप्रैल की रात करीब 09:50 बजे खनन पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के घाटों पर अवैध रूप से बालू का उठाव किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डोरीगंज पुलिस टीम ने विशेष छापेमारी अभियान चलाया।छापेमारी यह भी पढ़ें- किशनगंज : पौआखाली में अवैध बालू लदा डीसीएम जब्त, चालक फरार के दौरान पाया गया कि तीन वाहन बिना टोकन लिए घाट संख्या-07 में प्रवेश कर अवैध बालू ...