किशनगंज, मई 19 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड के कैरीबिरपुर पंचायत के डोरिया गांव के दो घरों को चोर ने निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने डोरिया गांव के जाकिर आलम और धन्नी के घर के दरवाजे का हुक को खोलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने जाकिर आलम के घर से सोना चांदी,एक मोबाइल फोन,15 हजार रुपए नगद और अन्य कीमती सामानों के चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं धन्नी के घर में चोरी करने की भनक ग्रामीणों को लग गई,जिससे चोर एक मोबाइल फोन को ले गए और अन्य सामानों को छोड़ फरार हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बिशनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवारों से चोरी की इस घटना की जानकारी लेते हुए मामले की तफ्तीश शुरू दी। यह भी पढ़ें- दो घरों से जेवर व नकद सहित तीन करोड़ की संपत्ति की चोरी वहीं मामले की जानकारी मिलते ही ,समाजसेव...