कटिहार, मार्च 6 -- मनसाही, एक संवाददाता होली के दूसरे दिन महिलाओं ने सूर्य उपासना का डोरा पर्व पूरी भक्ति के साथ मनाया और सूर्य देव को अर्ध्य दान करते हुए परिवार के सुख समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर महिलाओं ने स्थानीय मंदिर में फल एवं होली के पकवान से भरे डलिया के साथ अपने हाथों में सात गांठों से बने डोरा पहनकर डोरा व्रत की कथा सुना। कथा समापन के बाद महिलाओं ने भगवान सूर्य को अर्ध्य दान देते हुए परिवार के सुख समृद्धि के लिए कामना की। डोरा पर्व लगातार सात रविवार तक मनाया जाएगा इसके बाद यह पर्व संपन्न होगा।पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह भी देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...