गंगापार, अप्रैल 12 -- मेजा तहसील क्षेत्र के चौकी दिघिया मार्ग पर स्थित रामनगर बाजार के डोरवा मोड़ पर सड़क के बीचो बीच कई गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी होते हुए भी सम्बंधित विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के बीच बने इन गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को किनारे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी रहती है। यह क्षेत्र बाजार होने के कारण दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे खतरा और बढ़ जाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.