गंगापार, जून 29 -- मेजा तहसील क्षेत्र के चौकी दिघिया मार्ग स्थित रामनगर बाजार के डोरवा मोड़ पर सड़क के बीच बने गड्ढे में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों को किनारे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डोरवा मोड़ बाजार क्षेत्र होने के कारण यहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क के बीच बने गड्ढे और उसमें भरा पानी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। लोगों का आरोप है कि जलनिगम की टूटी पाइपलाइन के कारण लगातार पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। विश्वम्भर नाथ पटेल, नीरज सिंह यादव, चंद्रदीप सिंह, गोलू पटवा, संजय केशरी, डॉ. स...