रांची, अगस्त 31 -- रांची। डोरंडा के गौस नगर से नाबालिग के लापता होने के मामले में रिश्तेदारों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में नाबालिग के भाई मो सैफ की लिखित शिकायत पर ओड़िशा के क्योंझर टाउन में रहने वाली मौसी के परिवार वालों में शामिल पुत्र शेख कादिर, मुन्नी, मो अमीर, बिजली उर्फ शमशाद बेगम, शेख शाकिल, शेख नौशाद, नसरीन पर साजिश कर नाबालिग को गायब करने का केस दर्ज किया गया है। इधर, केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने नाबालिग की सकुशल बरामदगी व नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया गया है कि तीन माह पूर्व में भी सूचक की बहन लापता हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद वह मौसी के आवास से बरामद की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...