रांची, मार्च 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्री चैती दुर्गा पूजा समिति, डोरंडा के तत्वावधान में शनिवार को माता की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही चैती दुर्गा पूजा उत्सव का समापन हो गया। सुबह विधि-विधान से पूजा और आरती संपन्न की गई, जिसके उपरांत भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान माता के दर्शन और प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सायंकाल ढलते ही ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच माता की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा का नेतृत्व श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति के अध्यक्ष संजय पोद्दर, मंत्री पप्पू वर्मा तथा चैती दुर्गा पूजा समिति के संस्थापक सदस्य प्रकाश वर्मा और महेश विजय ने किया। शोभायात्रा में पश्चिम बंगाल के ढाक, रामगढ़ की ताशा पार्टी और रांची के पारंपरिक ढोल की थाप पर भक्त झूमते-गाते चल रहे थ...