रांची, जनवरी 22 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम ने गुरुवार को डोरंडा इलाके में करीब तीन घंटे तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने दो दर्जन से अधिक ठेले और खोमचों समेत अन्य सामान को जब्त किया। साथ ही अवैध निर्माण को जेसीबी से तोड़ दिया। यह अभियान डॉ भीमराव अंबेडकर चौक से मुख्य बाजार और एजी मोड तक चलाया गया। अभियान में दुकान और प्रतिष्ठान के आगे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। नाली पर अवैध रूप से कब्जा कर किए गए निर्माण को भी जेसीबी से ध्वस्त किया गया। इस क्रम में कई सीढ़ी, प्लेटफार्म समेत अन्य तरह के निर्माण हटाए गए। वहीं कई दुकानदारों ने नाली पर अतिक्रमण कर दुकान का विस्तार सड़क तक कर लिया था। जिस कारण सड़क संकरी हो गई थी और राहगीर तक को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। बताया गया कि संबंधित इलाके के दुकानदारों को पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.