रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा के परासटोली की नाहिद नसीम नामक महिला से टास्क पूरा करने का झांसा देकर 3.25 लाख रुपए की ठगी हो गई। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाना में केस दर्ज कराया है। उसने पुलिस को बताया कि 16 सितंबर को टेलीग्राम पर एक ऐप के जरिए ऑनलाइन जॉब्स का ऑफर मिला। ऐप के लिंक पर क्लिक करते ही होटल की रेटिंग का टॉस्क दिया गया। पूरा करने पर छह सौ रुपए मिले। बाद में कहा गया कि पैसा निवेश करने पर उन्हें अधिक मुनाफा मिलेगा। इस पर महिला ने 3.25 लाख निवेश कर दिए। लेकिन बाद में उन्हें कोई पैसा नहीं मिला। फोन करने पर कोई जवाब भी नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.