रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा थाना की पुलिस ने सोमवार की रात धोबी घाट स्थित खटाल में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ उर्फ मोनू, साबू उर्फ दांडी, कासिफ अली उर्फ बिक्की उर्फ भोकरे शामिल हैं। तीनों तस्कर डोरंडा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से 28 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि एसएसपी राकेश रंजन को डोरंडा धोबी घाट के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की स्पेशल टीम ने सोमवार की रात धोबी घाट स्थित खटाल में छापेमारी की। पुलिस को देखकर सभी भागने लगे। मौजूद जवानों ने खदेड़कर तीन तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर बरामद किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...