रांची, अप्रैल 17 -- रांची। विशेष संवाददाता। मेकॉन और सेल के बंगाली समुदाय की सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था मजलिस ने तीन दिनी पोइला बोइशाख उत्सव शुक्रवार को शुरू किया। मेकॉन कम्युनिटी हॉल में आयोजन हुआ। 19 अप्रैल तक चलने वाले कार्यक्रम में बंगाली नववर्ष का स्वागत पारंपरिक उत्साह व उल्लास के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन की शुरुआत वरिष्ठ कलाकारों और बच्चों की समूह गीतों की मनमोहक प्रस्तुति से हुई। अमृता चटर्जी के नेतृत्व में ओई उज्ज्वलो दिन... और बसंतो बाताशे मोर अंगो ज्वाला जाए... जैसे गीतों की प्रस्तुति ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। इसके बाद रश्मिता राय, अविघ्ना चौधरी व ऋषित साहा ने समूह पाठ किया। यह भी पढ़ें- कथारा में धूमधाम से मना पोइला वैशाख मौके पर गीत-संगीत व नृत्य की कई प्रस्तुतियां हुईं। बिपाशा भट्टाचार्य का निर्देशित कि...