डोरंडा में पति से फोन पर झगड़ा के बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी
रांची, जुलाई 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के डोरंडा मनीटोला काली मंदिर रोड स्थित एक विवाहिता ने फंदे से झूलकर शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। मृतिका सुमन कुमारी पूजा टेंट हाउस के संचालक प्रदीप सेन के घर पर काम करती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह सुमन की अपने पति से वीडियो कॉल पर बातचीत हुई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसके कुछ समय बाद सुमन का कमरे में फंदे से लटका शव मिला। सुमन की शादी इसी साल फरवरी में हुई थी, जबकि उसके पति बेंगलुरु में काम करते हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद डोरंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाहिता का शव के अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस की टीम ने सुमन का मोबाइल जब्त कर लिया। कॉल रिकॉर्ड, व्हाट्सऐप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.