रांची, जून 28 -- रांची। डोरंडा में शनिवार को तेज रफ्तार एक चार पहिया वाहन की टक्कर से जैप के एक जवान का हाथ टूट गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जवान स्कूटी से अपने गंतव्य की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। डोरंडा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कार में सवार दो नाबालिग युवकों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उनसे पूछताछ की जा रही है। यह भी पढ़ें- नाबालिग चला रहा था कार, जैप के जवान को चोट लगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...