रांची, सितम्बर 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। डोरंडा रहमत कॉलोनी फ्रेंड्स कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या मवेशी के अलावा चमड़ा व हड्डी जब्त करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एएसआई चंदा किस्कू ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसमें 34 नामजद और 25 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। इन आरोपियों पर मवेशी काट कर उसका मांस बेचने और चमड़ा व हड्डी की तस्करी करने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में कहा गया है कि 23 सितंबर को अवैध रूप से मवेशी रखकर उसे काटने की तैयारी की गुप्त सूचना मिली। इसके बाद पुलिस की टीम छापेमारी की। छापेमारी के दौरान फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित बूचड़खाना में बनाए गए शेड में 84 मवेशी के अलावा 450 चमड़ा व भारी मात्रा में हड्डी बरामद किया गया। इन मवेशियों के बारे में पूछताछ में पता चला कि नामजद आरोपी लगातार मांस की बिक्री...