डोरंडा में क्लास कर घर लौट रहे छात्र को पीटा, केस दर्ज
रांची, अप्रैल 27 -- रांची। कहासुनी के बाद बीच रास्ते में रोककर डोरंडा कुम्हार टोली निवासी ओम बर्मा को बुरी तरह से पीटकर जख्मी कर दिया। आरोप अंजन राणा, आरव, राज समेत अन्य पर लगा है। इस संबंध में घायल युवक के पिता संजीव कुमार ने तीनों के विरुद्ध डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। संजीव ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र ओम क्लास खत्म कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान नेपाल हाउस चिल्ड्रेन पार्क के पास उसे रोका। इसके बाद तीनों ने मिलकर उनके पुत्र को बुरी तरह से पीटा। इस घटना में उनके पुत्र का सिर फूट गया और नाक में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद वह पुत्र के साथ थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.