डोरंडा में कल सजेगा भवानीपुर जागरण परिवार का दरबार
रांची, मार्च 19 -- रांची। भवानीपुर जागरण परिवार, डोरंडा द्वारा शनिवार को जागरण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना और ज्योत प्रज्ज्वलन से होगी। विक्की छाबड़ा, केशर पपनेजा और मनोज किंगर माता के भजनों की प्रस्तुति देंगे। अगले दिन रविवार की सुबह माता तारा रानी की कथा और आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा। दोपहर दो बजे से भंडारा आयोजित किया जाएगा। सुंदर भगत और मुकेश ठाकुर की टीम कार्यक्रम की तैयारियों में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.