रांची, मार्च 15 -- रांची। श्री महावीर मंडल डोरंडा के नेतृत्व में रविवार को डोरंडा के छप्पन सेट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डोरंडा के अखाड़ाधारियों, श्री महावीर मंडल रांची के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों, महिला समिति और सरना समिति के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता श्री महावीर मंडल डोरंडा के पूर्व अध्यक्ष आलोक दूबे ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एवं पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने अखाड़ा परंपरा से जुड़े लोगों का उत्साहवर्धन किया। समारोह में सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, नगर आरक्षी अधीक्षक पुष्कर कुमार और एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद, श्री मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.