रांची, मार्च 16 -- रांची। वरीय संवाददाता श्री महावीर मंडल केंद्रीय समिति रांची के अध्यक्ष सागर वर्मा के नेतृत्व मे श्री महावीर मण्डल चुटिया रांची का गठन किया गया। इसमे सर्वसमिति से कैलाश केशरी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह जल्द ही कार्यसमिति गठन कर श्री रामनवमी पर्व को भव्य रूप से शोभा यात्रा और भव्य आयोजन के लिए तैयारी करेंगे। श्री महाबीर मण्डल डोरंडा रांची ने श्री महाबीर मंडल केंद्रीय समिति रांची के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का अभिनंदन सह स्वागत किया। रामनवमी को श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने की अपील की सभी घर में श्री हनुमान जी का पताका लगाकर विधिवत पूजा करने की बात कही। वर्मा ने रामनवमी के आयोजन में प्रशासन से पूर्ण रूप से सहयोग करने की अपील की।उर्दु लाइब्रेरी से सुजाता तक लाइट लगाने की मांगनवमी के दिन उर्दु ल...