रांची, मार्च 28 -- रांची, संवाददाता। डोरंडा हेड पोस्ट ऑफिस में नोटबंदी के दौरान हुए कथित गबन मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने शनिवार को ट्रायल फेस कर रहे तीन लोगों को बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में विफल रहा, जिसके बाद सभी को संदेह का लाभ देते हुए राहत दी गई। बरी होने वालों में तत्कालीन कार्यवाहक पोस्टमास्टर डोमिनिक जोसेफ मिंज, डाक सहायक (ट्रेजरर) शिव रंजन प्रसाद उर्फ शियो रंजन प्रसाद और चेपो उरांव शामिल हैं। तीनों उस समय डोरंडा पोस्ट ऑफिस में कार्यरत थे। सीबीआई के अनुसार, नवंबर 2016 में नोटबंदी के दौरान तीनों ने आपसी साजिश कर सरकारी राशि का गबन किया था। आरोप था कि शिव रंजन प्रसाद ने करीब 3.35 लाख रुपये और अन्य दो ने करीब 1.49 लाख रुपए का गबन किया। मामला पुराने 500 और 1000 रुपए के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.