गिरडीह, अप्रैल 14 -- खोरीमहुआ। धनवार प्रखंड के दक्षिणी डोरंडा पंचायत अंतर्गत कारीटांड़ गांव में सोमवार सुबह एक घर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में घर में रखा नगद, अनाज, कपड़े, फर्नीचर समेत सभी कीमती सामान जलकर राख हो गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारीटांड़ निवासी छत्रर रॉय के पुत्र पंकज रॉय, विकास रॉय, अजय रॉय एवं रामचंद्र रॉय के घर में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर काम में लगे हुए थे। कमरे से अचानक धुआं और तेज लपटें उठती देख परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बेटी की शादी के लिए रखे कपड़े व सामान जलकर राख ग्रामीणों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.