डोरंडा चौक पर बिजली विभाग की लापरवाही से मंडरा रहा खतरा
गिरडीह, जून 20 -- खोरीमहुआ। खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग स्थित डोरंडा चौक पर बिजली विभाग की कथित लापरवाही के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को लिखित आवेदन देकर 11 हजार वोल्ट तथा एलटी (लो टेंशन) लाइन के जर्जर और खुले तारों को अविलंब बदलने की मांग की थी, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय भाजपा नेता आशीष कुमार राय, राम निवास पांडेय, उदय शंकर अग्रवाल एवं विकास पांडेय ने बताया कि डोरंडा बाजार एवं मुख्य मार्ग के आसपास कई स्थानों पर 11 हजार वोल्ट और एलटी लाइन के तार एक ही पोल पर बेहद कम दूरी पर लटके हुए हैं। कई जगहों पर तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं और उनके बीच की दूरी महज चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.