रांची, दिसम्बर 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। डोरंडा कॉलेज में रविवार को 'आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र' का उद्घाटन परियोजना निदेशक, झारखंड महिला विकास समिति सह निदेशक, समाज कल्याण किरण पासी (भाप्रसे) और डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राज कुमार शर्मा द्वारा किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए किरण पासी ने कहा कि आत्मरक्षा सीखना बेटियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक बालिका को यह प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करना चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में किशोरियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रही है, ताकि बालिकाएं आत्मनिर्भर बन सकें, बाल विवाह से बच सकें, अपनी शिक्षा पूर्ण कर सकें और आवश्यकता पड़ने पर स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.